फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kalyugi's mother was thrown in a forest wrapped in polythene

पालिथीन में लपेटकर नवजात शिशु को जंगल में फेंक गई कलयुगी मां

Sat, 15 Feb 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kalyugi's mother was thrown in a forest wrapped in polythene
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम भंडरा जंगल में शुक्रवार की शाम एक कलयुगी मां नवजात शिशु को पॉलिथीन में लपेटकर फेंक गई। शाम को घर वापस लौट रहे चरवाहों ने नवजात को पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना दी। दो परिवारों ने बच्चे को अपनाने की बात कही, लेकिन सूचना पर चाइल्ड लाइन टीम के मौके पर पहुंचने और नवजात को अपने कब्जे में लेने से नाराज ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। बाद में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। तब टीम नवजात को जिला अस्पताल लाई।
विज्ञापन

ग्राम भंडरा में जंगल में तब भीड़ एकत्र हो गई, जब पालिथीन में लिपटा एक नवजात किलकारियां मारता मिला। बच्चे को देखकर गांव के नि:संतान दंपत्ति ने बच्चे को अपनाने की इच्छा जताई और बच्चे को अपने पास ले लिया। मामले की सूचना चाइल्ड लाइन टीम को दी गई। चाइल्ड लाइन टीम के डायरेक्टर मनोज कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बच्चे को गोद लेने की कागजी प्रक्रिया पूरी करने और बाद में उसे गोद लेने की बात कही। इसको लेकर ग्रामीण भड़क गए और टीम का घेराव कर लिया। बच्चे से छीना झपटी करने पर टीम ने पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को मामले से अवगत कराया। मामला गंभीर देख एसपी ने श्रीनगर पुलिस को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस ने तत्काल वहां पहुंच हंगामा काट रहे ग्रामीणों को समझाकर अलग कराया। बाद में टीम नवजात को लेकर जिला अस्पताल आई, जहां बच्चे का उपचार एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है। बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है। नवजात को पॉलिथीन में लपेटकर कौन फेंक गया, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed