{"_id":"63a88cd96db0ea5c20357b7b","slug":"kabza-dharko-ko-notice-mahoba-news-knp735418163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कब्जाधारकों पर 3.71 करोड़ के रिकवरी नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कब्जाधारकों पर 3.71 करोड़ के रिकवरी नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिला पंचायत की बेशकीमती भूमि पर 46 वर्ष से कब्जा किए लोगों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। शहर के बीचोंबीच सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जिला पंचायत 3.71 करोड़ के रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन के अंदर कब्जा न हटाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
शहर के आल्हा चौक के पास जिला पंचायत विभाग की जमीन पर 46 वर्षों से कब्जा है। आरटीआई कार्यकर्ता जीवनलाल चौरसिया ने इस मामले की जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर पर शिकायतें कीं।
बताया जा रहा है कि जिला पंचायत की इस बेशकीमती जमीन का 30 साल के लिए पट्टा हुआ था। वर्ष 1975 में आवासीय पट्टा समाप्त हो जाने के बाद भी लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा और दुकानों का निर्माण कराकर व्यावसायिक कार्य शुरू कर दिए। एसडीएम सदर जीतेंद्र कुमार का कहना है कि उक्त संपत्ति जिला पंचायत की है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। उसकी वसूली के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया गया है।