{"_id":"6910e2e82af8562d570d875a","slug":"kabira-stood-in-the-market-and-prayed-for-everyones-well-being-but-did-not-make-friendship-with-anyone-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-119612-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कबीरा खड़ा बाजार में मांगी सबकी खैर, न काहू से दोस्ती...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कबीरा खड़ा बाजार में मांगी सबकी खैर, न काहू से दोस्ती...
Mon, 10 Nov 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी समिति के तत्वावधान में सत्संग का आयोजन हुआ। समिति प्रमुख डॉ. लालचंद्र अनुरागी ने कहा कि कबीर सभी की भलाई के लिए प्रभु से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कबीरा खड़ा बाजार में मांगी सबकी खैर, न काहू से दोस्ती न काहू से बैर रचना सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सत्संग का शुभारंभ कबीर वंदना से हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि भगवान कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि मैं किसी से द्वेष नहीं रखता, न पक्षपात करता हूं। गुड्डू अवस्थी ने रचना बिन सत्संग विवेक न होई सुनाई। पं. हरीशंकर नायक ने तीन लोक नौ खंड में गुरु से बड़ा न होय रचना पेश की। पं. आशाराम तिवारी ने कहा कि हमेशा सत्य का आचरण करना चाहिए। पं. जगदीश रिछारिया ने भजन हे नाथ नारायणाय सुनाया। कामता प्रसाद चौरसिया ने मन लगा मोरो यार फकीरी में रचना पेशकर सभी का दिल जीत लिया। रामदीन अनुरागी व मनोज कुमार ने भजन तेरे एहसान का बदला चुकाया नहीं जा सकता पेश किया। इस मौके पर साध्वी सुनीता अनुरागी, लखनलाल, राजाराम चौरसिया, नंदी अनुरागी, रज्जू द्विवेदी, सुरेश सोनी आदि मौजूद रहे।