{"_id":"6229fdcd415ee27a696576f1","slug":"kabaddi-mahoba-team-mahoba-news-knp684822515","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में वर्षा टीम ने स्नेहा टीम को 4-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में वर्षा टीम ने स्नेहा टीम को 4-1 से हराया
विज्ञापन
कबड्डी में दमखम दिखाते प्रतिभागी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन गुरुवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। फाइनल मुकाबले में वर्षा की टीम ने स्नेहा की टीम को 4-1 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। कॉलेज की ओर से विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
शिविर के दूसरे चक्र में बेटा-बेटी में भेदभाव विषय पर जागरुकता अभियान चलाया गया। छात्राओं ने घर-घर जाकर अभिभावकों से आह्वान किया कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी लड़कों के समान कराएं। मुख्य अतिथि डॉ. अमृता सिंह ने कहा कि स्वयंसेवी छात्राएं अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखें। संतुलित आहार से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि विनोद पटैरिया ने कहा कि छात्राएं भौतिक संसाधनों का प्रयोग कम करें। प्रकृति के सुरम्य वातावरण में जीना सीखें। उन्होंने मोबाइल को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या ज्योति सिंह, प्रो. जगभान राजपूत, डॉ. नितिन द्विवेदी, शिवम विश्वकर्मा समेत तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।