{"_id":"61a12f97a03972199937fddb","slug":"judges-administered-oath-of-fundamental-duties-mahoba-news-knp666254948","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान दिवस पर नागरिकों के मूल कर्तव्यों की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान दिवस पर नागरिकों के मूल कर्तव्यों की दिलाई शपथ
विज्ञापन
न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों को शपथ दिलाते जिला जज।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। संविधान दिवस पर शुक्रवार को संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों का पाठन किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी, कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई।
जिला जज देवेंद्र सिंह ने प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय रूपेश रंजन, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, एडीजे प्रथम राजीव कुमार पालीवाल, एडीजे एफटीसी राकेश गौतम, अवनीश कुमार राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्का चौधरी, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना, सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्पिता सिंह, जेएम प्रथम अमन शुक्ला आदि न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान में दिए गए नागरिकों के मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
संविधान दिवस पर एसपी सुधा सिंह ने पुलिस कार्यालय में भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। जिसमें भारतीय संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करने, संवैधानिक आदर्शों, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने, देश की संप्रभुता-अखंडता की रक्षा करने, महिलाओं का सम्मान, हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाने की शपथ ली गई। इस मौके पर अपर एसपी आरके गौतम के अलावा अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।