{"_id":"689b8a9d1ab8b934320114c4","slug":"joint-director-got-angry-after-finding-ct-scan-center-closed-due-to-waterlogging-mahoba-news-c-225-1-mah1001-117064-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जलभराव से सीटी स्कैन सेंटर बंद मिलने पर भड़के संयुक्त निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जलभराव से सीटी स्कैन सेंटर बंद मिलने पर भड़के संयुक्त निदेशक
Wed, 13 Aug 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 24 परिचय-स्वास्थ्यकर्मी को ड्रेस कोड में रहने के निर्देश देते संयुक्त निदेशक। स
महोबा। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डाॅ. अभय प्रताप सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जलभराव के चलते सीटी स्कैन सेंटर बंद होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था कराकर मरीजों के सीटी स्कैन किए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण में जेडी ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाएं मिलने पर वह भड़क उठे। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को ड्रेस कोड में रहने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में बनी काॅलोनी मेंं गंदगी देख जेडी ने सीएमएस डाॅ. पीके अग्रवाल को शीघ्र सफाई कराने के निर्देश दिए। कहा कि सभी डॉक्टर अस्पताल और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में मिलने वाली दवाएं ही पर्चे पर लिखें। यदि कोई बाहर की दवाएं मरीजों को लिखता तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने औषधि केंद्र की प्रबंधक दीपिका सोनी ने सस्ती जेनरिक दवाओं की जानकारी ली। प्रबंधक ने बताया कि कंपनी की ओर से जो आपूर्ति की जाती है वही दवाएं यहां रहती है अभी स्टाक में लगभग 270 प्रकार की दवाएं मौजूद हैं। उन्होंने दवाओं के मूल्य की जानकारी हासिल की।