{"_id":"636e8faf573c8a1c1d2e832c","slug":"jile-me-aliza-test-nahi-mahoba-news-knp727680147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं है एलाइजा जांच की सुविधा, हमीरपुर भेजे जा रहे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं है एलाइजा जांच की सुविधा, हमीरपुर भेजे जा रहे सैंपल
विज्ञापन
महोबा। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बाद भी जिले में एलाइजा जांच की सुविधा नहीं है। जिससे आने वाले मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो सके। रैपिट टेस्ट से मरीजों की जांच की जा रही है। लक्षण मिलने पर मरीजों के सैंपल जनपद हमीरपुर भेजे जा रहे हैं। जिससे रिपोर्ट आने में एक से दो दिन का समय लग रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने अलग से डेेंगू वार्ड स्थापित किया है।
जिला अस्पताल में डेंगू का पहला मामला 26 सितंबर को आया था। पचहरा निवासी कोमल डेंगू से ग्रसित मिली थी। इसके बाद तीन अन्य मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुुई लेकिन 13 अक्तूबर से जिले में डेंगू का मामला सामने नहीं आया है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की रैपिड जांच की जा रही है। डेंगू के लक्षण मिलने पर पुष्टि के लिए सैंपल हमीरपुर जिला अस्पताल भेजे जा रहे हैं। जिससे मरीजों को त्वरित जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ. योगेंद्र राजावत ने बताया कि जिले में एलाइजा जांच की सुविधा नहीं है। हमीरपुर सैंपल (सीरम) भेजने पर 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट आ जाती है। डेंगू के लिए 21 टीमें लगी हैं, जो लगातार नजर रख रहीं हैं। वर्तमान में कोई नया मामला नहीं आया है।