{"_id":"6942fc46c7862e80f2092fa7","slug":"jhansi-mirzapur-national-highway-will-be-widened-mahoba-news-c-225-1-mah1001-120703-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे होगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे होगा चौड़ा
विज्ञापन
-किमी 187.9 से किमी. 226.3 तक सड़क किनारे की भूमि की जाएगी अधिग्रहीत
-सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर से शुरू की गई प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर अब वाहन सवार पहले से अधिक सुगम तरीके से सफर कर सकेंगे। हाईवे चौड़ा किया जाएगा। इसे लेकर परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए शहर व समीपवर्ती ग्राम पंचायत बरीपुरा की 0.231 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।
झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे जनपद का प्रमुख हाईवे है। इस हाईवे से प्रतिदिन दो हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर भूमि अधिगृहीत किए जाने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत ग्राम पंचायत बरीपुरा में 0.031 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।
यह भूमि कृषक है जबकि नगर पालिका क्षेत्र महोबा की 0.20 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। यह भूमि सरकारी व बंजर है। विभाग की ओर से इसका सर्वे पहले ही कराया जा चुका है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाईवे के चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। इसको लेकर दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। ताकि, भूमि अधिग्रहण का काम जल्द पूरा हो सके।
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण कराए जाने की अधिसूचना निदेशक शेख अमीन खान की ओर से जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि जनपद महोबा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 के किमी 187.9 से किमी 226.3 तक भूमि का अर्जन किया जाएगा।