फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jhansi defeated Maudha's team 6-3

झांसी ने मौदहा की टीम को 6-3 से हराया

Fri, 22 Feb 2019 12:06 AM IST
Mahoba Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 22 Feb 2019 12:06 AM IST
सार

कांटे का मुकाबला होने पर दर्शकों ने उठाया लुत्फ

विज्ञापन
Jhansi defeated Maudha's team 6-3
गेंद के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : amarujala

विस्तार

महोबा। डॉ. विशंभर नाथ और सैय्यद मुनीर अली मेमोरियल हाकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन एलबीएम क्लब झांसी और रायल स्पोर्ट्स अकादमी मौदहा के बीच मैच खेला गया। जिसमें झांसी की टीम ने 6-3 से मौदहा की टीम को हरा दिया।
विज्ञापन

मैच शुरू होते ही झांसी के लेफ्ट आउट खिलाड़ी अब्दुल रहमान ने पहला गोल किया। इसके बाद झांसी के ही दानिश अली ने दूसरा गोल किया। इसके बाद अंचल सोनी ने तीसरा गोल कर दिया। तीन गोल होने के बाद भी मौदहा के खिलाड़ियों ने साहस नहीं छोड़ा और हाफ टाइम समाप्त होने से पहले ही पेनाल्टी कार्नर का लाभ उठाते हुए मौदहा के सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी संदीप ने एक गोल कर दिया। जिससे मौदहा के खिलाड़ियों के हौसले बढ़ गए।
विज्ञापन

दूसरे हाफ का मैच शुरू होने के पांच मिनट बाद झांसी के खिलाड़ी दानिश अली और झांसी के ही अंचल ने एक-एक और गोल करके 5-1 से बढ़त बना ली। इसके बाद मौदहा के वीर यादव और विश्वास ने लगातार दो गोल करके झांसी की टीम को परेशानी में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच समाप्त होने के पांच मिनट पहले झांसी के राइट इन खिलाड़ी तालिब ने छठवां गोल करके 6-3 से मैच जीत लिया। इससे पहले मैच का शुभारंभ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार ने किया। निर्णायक की भूमिका इरशाद अली और शरीफ खां ने निभाई।
कांटे का मुकाबला होने पर दर्शकों ने उठाया लुत्फ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed