फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Janam Daiyao Vidhaata in Bundelkhand...

Mahoba News: जनम दइयो विधाता बुंदेलखंड में...

Sat, 21 Sep 2024 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 21 Sep 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Janam Daiyao Vidhaata in Bundelkhand...
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में चल रहे जलविहार मेले की चौथी शाम आल्हा गायन और बुंदेली लोकगीतों के नाम रही।
विज्ञापन

नवरस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने वीर रस में आल्हा गायन सुनाकर बुंदेलों में जोश भरा। ऐसी माटी न भारत के खंड-खंड में, जनम दइयो विधाता बुंदेलखंड में... गीत के माध्यम से कलाकारों ने बुंदेलखंड की गौरवगाथा का बखान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने फीता काटकर किया। ग्रुप के जितेंद्र चौरसिया, शरद अनुरागी, अमन सोनी, राहुल अनुरागी, सुमेंद्र, पवन सेन, अनुराग, राधारमण ने सामूहिक आल्हा गायन पेश किया।
विज्ञापन

उन्होंने आल्हा-ऊदल की 52 गढ़ की लड़ाइयों का गायन के माध्यम से बखान किया। इसके बाद बुंदेली गीत दार बगर गई दोना काए न लाए सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर डॉ. कमलेश सक्सेना, चेयरमैन वैभव अरजरिया, राजा यादव, प्रवीण सुल्लेरे, महेंद्र यादव, बृजमोहन नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed