फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jan Ashirwad Yatra reached Mahoba: Union Minister of State for Small Industries warm welcome

महोबा पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा: केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत 

Wed, 18 Aug 2021 03:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Aug 2021 03:10 PM IST
सार

यात्रा का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में आप लोगों से आशीर्वाद लेने आया हूं।

विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra reached Mahoba: Union Minister of State for Small Industries warm welcome
राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विस चुनाव में जनता से सीधा संवाद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा महोबा पहुंची। केंद्रीय लघु उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा का बीजेपी पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद महोबा में निकली जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्टॉल लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


यात्रा का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में आप लोगों से आशीर्वाद लेने आया हूं। इस दौरान उन्होंने वीर आल्हा और उदल की प्रतिमा, साथ ही अंबेडकर पार्क में पहुंचकर बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


यात्रा महोबा से बांदा, चित्रकूट जाएगी जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। यात्रा में केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed