फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   jalbharav jila hospital in mahoba

महोबाः बारिश के पानी के साथ जिला अस्पताल में पहुंच रहे कीड़े मकोड़े

Sun, 09 Aug 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
jalbharav jila hospital in mahoba
जिला अस्पताल केमुख्य गेट पर नवनिर्मित नाला - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या विकराल होती जा रही है। तेज बारिश होने पर पानी के बहाव के साथ अस्पताल परिसर में कीड़े मकोड़े भी पहुंचने लगे हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों में खासी दहशत है। अस्पताल में पानी रोकने के लिए किए गए सारे इंतजाम बेअसर साबित हुए। अस्पताल परिसर के बाहर नाला निर्माण व इमरजेंसी वार्ड के बाहर बनाई गई दो फिट ऊंची दीवार भी पानी नहीं रोक सकी।
विज्ञापन

शनिवार को करीब डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इमरजेंसी के बाहर दो दो फीट ऊंची दीवार बना देने से गंभीर मरीज स्ट्रेचर से इमरजेंसी वार्ड तक नही पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरपी मिश्रा का कहना है कि जिला अस्पताल का उच्चीकरण कराने के लिए शासन स्तर पर लिखापढ़ी की गई है। बजट मिलने पर उच्चीकरण कराकर जलभराव की समस्या को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क से चार फीट नीचे हो गया अस्पताल का फर्श : 55 साल पहले बनाए गए संयुक्त चिकित्सालय का फर्श सड़क से चार फीट से ज्यादा ऊंचा बनाया गया था लेकिन सड़क की समय समय पर ऊंचाई बढ़ती गई और जिला अस्पताल का फर्श नीचा हो जाने से अस्पताल में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। 55 साल बाद भी इमारत जस की तस बनी है लेकिन सड़क के ऊंचे हो जाने के कारण जलभराव की समस्या पैदा हो गई।

निर्माण कार्य के बाद भी अस्पताल में जलभराव : जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को लगाने के बाद भी जलभराव की समस्या खत्म नही हुई। पालिका प्रशासन ने नाले का निर्माण कराया, लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने अपनी मौजूदगी में दो दो फीट ऊंची दीवार बनवाई और चैंबर से बाहर पानी फेंकने के लिए दो मोटर लगवाए लेकिन बारिश के बाद अधिकारियों के सारे जतन बेकार हो गए और पहले की तरह फिर अस्पताल तालाब बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed