{"_id":"5f318a798ebc3ea9c32693bd","slug":"jalbharav-in-district-hospital-in-mahoba-mahoba-news-knp576178798","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः डीएम ने दिए जलभराव समस्या दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः डीएम ने दिए जलभराव समस्या दूर करने के निर्देश
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर चल रहे निर्माण का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या को लेकर जिला प्रशासन परेशान है। तमाम प्रयासों के बाद भी अस्पताल परिसर में भर जाने वाले बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सोमवार को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने जिला अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो दिन के अंदर मुख्य गेट की ऊंचाई को बढ़ाकर समतल करने के निर्देश दिए। कहा कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या सालों से चली आ रही है। जल निकासी का कोई ठोस इंतजाम न होने से आधा घंटे की बारिश में ही अस्पताल परिसर जलमग्न हो जाता है। इमरजेंसी वार्ड से लेकर ओटी कक्ष, महिला अस्पताल व परिसर की गैलरी में पानी भर जाने से मरीज व तीमारदार परेशान होते हैं।
20 दिन पहले करीब डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से अस्पताल में दो-दो फिट पानी भर गया था। इसके बाद अफसरों ने अस्पताल का निरीक्षण कर पालिका व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जलनिकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। दो दिन पहले हुई बारिश से एक बार फिर अस्पताल परिसर तालाब बन गया।
विज्ञापन
सोमवार को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों को बारीकी से देखा। उन्होंने मुख्य गेट के बाहर बनाए गए नाला व अन्य निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदार को तलब कर दो दिन के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। ताकि बारिश के दौरान जलनिकासी के बेहतर इंतजाम हो सकें और मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत न हो।