फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jal Vihar procession taken out with much fanfare

Mahoba News: धूमधाम से निकाली गई जल विहार शोभायात्रा

Tue, 26 Sep 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Jal Vihar procession taken out with much fanfare
बेलातल (महोबा)। भगवान श्रीकृष्ण की जल विहार शोभायात्रा कस्बा जैतपुर में धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, डीजे के बीच श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बना। शोभायात्रा में शामिल भक्तों का नगर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के किशोर जी मंदिर चौधरयाना से शोभायात्रा शुरू हुई। जो चमन चौराहा, मुख्य बाजार, ड्योढीपुरा से होते हुए श्रीनगर तिराहा पहुंची। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के सिंहासन पर पुष्पवर्षा कर पूजा अर्चना की और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। द्वादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव के रूप में कस्बे में जलविहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के भक्त अपने ईष्ट का अभिषेक अर्चनकर बेला सागर तट पर जल विहार कराते हैं। इस दौरान बेलाताल चौकी प्रभारी दिनेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस मौके पर मैथिलीशरण अग्रवाल, मुकेश, प्रवेंद्र, सुरेश, अखिलेश, राजू, अनिल, सुनील, सीताराम, श्रीराम, अभय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed