फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jail ho gai

नर्सिंग होम में लूट का आरोपी भेजा गया जेल

Fri, 08 Jan 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jail ho gai
महोबा। नगर में हमीरपुर चुंगी के पास स्थित परमार मेडिकल केयर में तोड़फोड़ व लूटपाट करने के आरोपी कमल उर्फ देवेंद्र सविता को पुलिस ने जेल भेजा है। घटना के बाद से कमल का कानपुर नगर के हृदय रोग संस्थान में इलाज चल रहा था। वहां से छुट्टी होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था। वह इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में गवाह भी है।
विज्ञापन

कबरई थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी विस्फोटक व्यापारी केशव सविता के बेेटे कमल ने 26 दिसंबर को परमार मेडिकल केयर (नर्सिंग होम) में मारपीट, तोड़फोड़ की थी। अस्पताल प्रबंधन ने कमल पर मारपीट, तोड़फोड़ करने के साथ ही पांच हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाने में भी कमल ने हंगामा किया था। इसके बाद थाने में उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने पहले उसे जिला अस्पताल और फिर कानपुर नगर के हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया। कमल को थाने में बांधकर पीटने का आरोप पुलिस पर लगाया था। मामले में कोतवाली नगर थाना प्रभारी शशि कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार को डॉक्टर ने कमल को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। महोबा लाकर कोर्ट में पेश किया गया। फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed