फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jaggaya Lahchura Dam, Wi-Fi also installed

जगमग हुआ लहचूरा डैम, लाइव प्रसारण के लिए लगा वाई-फाई

Wed, 17 Nov 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jaggaya Lahchura Dam, Wi-Fi also installed
पनवाड़ी (महोबा)। अर्जुन सहायक परियोजना के लोकार्पण को लेकर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। जिसको लेकर लहचूरा डैम को दूधिया रोशनी से जगमग किया गया है। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए नया वाई-फाई लगाया गया है। आस-पास के एरिया को भगवा रंग से रंग दिया गया है।
विज्ञापन

अर्जुन सहायक परियोजना तीन पंचवर्षीय में पूरी हुई है। सपा शासनकाल में परियोजना का काम बहुत तेजी से किया गया और उस समय के कृषि मंत्री शिवपाल यादव ने लहचूरा बांध और लहचूरा के 17 गेटों का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

इसके बाद 2017 में योगी सरकार आते ही शेष कार्य को पूरा किया है। परियोजना में जो धनराशि बजट में पास की गई वो साल दर साल बढ़ती गई। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर लहचूरा में वाई -फाई लगाया जा रहा है,इसके अलावा लाइव दिखाया जाएगा यहां से प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन बांध का कमिश्नर ने किया निरीक्षण
चरखारी ( महोबा)। प्रधानमंत्री के बुंदेलखंड दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम के आगमन को लेकर सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अर्जुन सहायक परियोजना से जुड़े अर्जुन बांध में व्यवस्थाओं का जायजा लेेंगे। वहीं विभिन्न बांधों का हवाई निरीक्षण भी कर सकते हैं। अर्जुन बांध का कमिश्नर दिनेश सिंह, सीडीओ हरिचरन सिंह, उपजिलाधिकारी पियूष जायसवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वहीं मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर उप जिलाधिकारी चरखारी ने हेलीपैड के निर्माण का काम शुरू करा दिया है। इस मौके पर जेई मुन्नीलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।(संवाद)

लहचूरा डैम में जलती लाइट।

लहचूरा डैम में जलती लाइट।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed