{"_id":"669eb6e21e72757f20013636","slug":"irregularities-in-road-construction-quality-check-mahoba-news-c-225-1-mah1001-107912-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क निर्माण में गड़बड़ी, गुणवत्ता की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क निर्माण में गड़बड़ी, गुणवत्ता की जांच
Tue, 23 Jul 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। लोक निर्माण विभाग की टीम ने सोमवार को कुलपहाड़-मुढ़ारी मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच की।
मानक व गुणवत्ता में कमी मिलने पर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाते हुए सड़क निर्माण में दोबारा गड़बड़ी मिलने पर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी। टीम ने सड़क खोदवाकर जांच की।
पीडब्ल्यूडी की ओर से मुढ़ारी-कुलपहाड़ मार्ग पर करीब 3.8 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क की गुणवत्ता को देखने लिए अधिशासी अभियंता विकास जौहरी गुपचुप तरीके से पहुंचे। उन्होंने सड़क की जांच के लिए समिति गठित कर सहायक अभियंता रघुवीर सिंह, जेई विनोद कुमार, बलराम व रामविशाल को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी की टीम ने जांच के दौरान सोलिंग की नाप तौल कर गुणवत्ता परखी। सड़क निर्माण में इस्तेमाल गिट्टी की साइज और गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही सड़क पर करीब 600 मीटर में बिछाई गिट्टी को हटाकर दोबारा मानकयुक्त गिट्टी डालने के निर्देश दिए।
जांच समिति ने ठेकेदार को चेतावनी दी यदि दोबारा कोई भी कमी पाई गई तो उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। जांच टीम ने फिलहाल ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने की सिफारिश की है।
पहले भी ध्वस्त हो चुकी है सड़क
कुलपहाड़। पीएमजीएसवाई के तहत कुलपहाड़-मुढारी मार्ग को वर्ष 2015 में बनाया गया था। तब इस मार्ग के निर्माण में नौ करोड़ रुपये खर्च हुए थे। हालांकि, गारंटी अवधि में ही यह सड़क ध्वस्त हो गई थी।
मुढ़ारी निवासी डाॅ. भूपेंद्र सिंह राजपूत ने कई बार ज्ञापन देकर इस सड़क को बनाने की मांग की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क का निर्माण शुरू कराया गया।