फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Investigation found signs of dengue in three people, stir

जांच में तीन लोगों में पाए गए डेंगू के लक्षण, मचा हड़कंप

Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Investigation found signs of dengue in three people, stir
महोबा। कोतवाली के ग्राम गुगौरा में मलेरिया व वायरल से एक दर्जन से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। सभी ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी जांच कराए जाने पर तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

गुगौरा में पिछले एक सप्ताह से वायरल और मलेरिया का प्रकोप तेजी से चल रहा है। कई-कई दिन बाद भी बुखार न उतरने पर बुधवार को बद्री (6) पुत्र दुर्गेश, नैतिक (3), अंशु (4) पुत्र रंजीत, बसंती (6) पुत्र महादेव, अवधेश (20), राकेश (22) पुत्र मुन्ना, मुन्ना (45) पुत्र रामसजीवन, कल्लू (32), मुबीना (31), गुलाबरानी (35) समेत एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी ग्रामीणों की जांच कराई गई। जांच में कल्लू, नैतिक समेत तीन लोग डेंगू से पीड़ित मिले। डेंगू के लक्षण मिलने से परिजन खासे परेशान हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि कई दिन से बुखार आने के बाद भी दवाओं से आराम न मिलने के कारण सभी मरीजों की तमाम जांचें कराई गई। साथ ही डेंगू की भी जांच कराई गई। जिसमें तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए। उन्होंने जांच कराने के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed