फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Intensive campaign was conducted at booth level, forms were filled.

Mahoba News: बूथ स्तर पर चला सघन अभियान, भरवाए गए फार्म

Mon, 19 Jan 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 19 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Intensive campaign was conducted at booth level, forms were filled.
फोटो 18 एमएएचपी 14 परिचय-श्रीनगर में बूथ पर मतदाताओं के नाम संशोधन फार्म भरवाते बीएलओ। संवाद - फोटो : मुर्तिहा वन रेंज में विभाग द्वारा पकड़ा गया तस्कर।
महोबा। जिले में मतदाता सूचियों के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रथम विशेष अभियान रविवार को चलाया गया। इस अभियान के दौरान बीएलओ व सहयोगी कर्मचारियों ने बूथों में पहुंचकर कच्ची मतदाता सूचियों का वाचन किया और मतदाताओं से फार्म भरवाए। 31 जनवरी व एक फरवरी को फिर से इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी गजल भारद्वाज ने बताया कि सुबह 10.30 बजे से जिले के सभी बूथों पर बीएलओ और इस कार्य में लगे अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। राजनैतिक दलों के बूथ लेबल एजेंट को भी बूथों पर बुलाया गया। बूथों पर एसआईआर की कच्ची मतदाता सूचियों का वाचन हुआ। विशेष अभियान के दौरान नए नाम जोड़ने, नाम में संशोधन करने के फार्म सबसे अधिक आए। कुछ लोगों ने नाम कटवाने वाले फार्म की भी मांग की तो वहीं कई लोग फार्म के साथ जमा किए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में पूछताछ करके चले गए।
विज्ञापन

सीडीओ बलराम कुमार ने महोबा विधानसभा क्षेत्र के बूथों का भ्रमण कर बीएलओ के कार्यों को परखा। सदर एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने भी शहर के पोलिंग बूथों की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शहर के मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज महोबा के बूथों पर 64 फार्म-6 और आठ फार्म-8 प्राप्त हुए जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा के बूथों पर 60 फार्म-6 व 24 फार्म-8 जमा किए गए। वहीं एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह ने चरखारी विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया। अजनर संवाद के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर एसआईआर को लेकर चल रहे विशेष अभियान का कुलपहाड़ नायब तहसीलदार पंकज गौतम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर संवाद के अनुसार कस्बा के राजकीय इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय और मॉडल कान्वेंट प्राइमरी स्कूल में विशेष कैंप के दौरान मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाई गई। नायब तहसीलदार विकास गोयल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार इस अभियान के तहत सुगिरा गांव में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने व मिसिंग मतदाताओं को जोड़ने के लिए बीएलओ शिल्पी मिश्रा, क्रांति देवी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव प्रसाद कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष चतुरसेन तिवारी आदि के साथ मिलकर गांव की गलियों में जाकर लोगों को एसआईआर अभियान को लेकर जागरुक किया।

-----------

नए मतदाता जोड़ने व संशोधन की सुविधा
महोबा। सदर एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना व मौजूदा मतदाताओं के विवरण में किसी भी त्रुटि को सुधारना है। इसमें नए नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 और विवरण संशोधन के लिए फार्म-8 उपलब्ध कराए गए हैं। सभी मतदाता निर्धारित समय पर मतदान स्थलों पर जाकर अपनी सूची की जांच करके आवश्यकतानुसार फार्म भरकर सुधार करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed