{"_id":"6a8b4167d4c42117fd093447","slug":"information-about-rights-provided-at-the-bahu-beti-daughters-in-law-and-daughters-conference-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128195-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बहू-बेटी सम्मेलन में दी अधिकारोंं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बहू-बेटी सम्मेलन में दी अधिकारोंं की जानकारी
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रोंं में बहू-बेटी सम्मेलन के कार्यक्रम हुए। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर अधिकारों की जानकारी दी गई। महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, महिला उत्पीड़त आदि की कानूनी प्रावधानोंं की जानकारी दी। बालिकाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। कहा कि फर्जी कॉल, लिंक व ऑनलाइन निवेश के चक्कर में न पड़ें। ओटीपी और निजी जानकारी किसी से साझा न करें। इस मौके पर महिला सुरक्षा व सहायता के लिए संचालित हेल्पलाइन 112, 1090, 181, 1098, 1930, 1076 आदि की जानकारी दी गई। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -
लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
महोबा। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुरुद्ध कुमार ने साइबर थाना में विवेचकों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंंने विवेचकों से प्रत्येक मामले में अब तक की गई कार्रवाई, साक्ष्य संकलन आदि की स्थिति जानी। सीओ ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। विवेचना के दौरान डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (संवाद)