{"_id":"684330e6f212939efc042009","slug":"infectious-diseases-wreak-havoc-young-man-dies-of-fever-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-115076-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, बुखार से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, बुखार से युवक की मौत
विज्ञापन
कक्ष में मरीजों को देखते डॉ. गुलशेर अहमद। संवाद
- फोटो : कक्ष में मरीजों को देखते डॉ. गुलशेर अहमद। संवाद
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। शुक्रवार को बुखार से ग्रसित युवक की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल व निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि के मरीजों की भरमार है। उपचार के बाद डॉक्टर अधिक से अधिक पानी पीने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अस्पताल में दिखाने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ओपीडी खुलते ही मरीज व तीमारदारों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। पर्चा बनवाने से लेकर कक्षों में डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को घंटों जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान ओपीडी में 750 से अधिक मरीज दिखाने पहुंचे। डॉक्टरों ने इनका उपचार किया। बुखार व पेटदर्द से ग्रसित पिंकी, रियान, देवकी, प्रमोद समेत 10 लोगों की हालत नाजुक होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
शहर के न्यू सिटी निवासी मंगल (25) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। परिजनोंं ने कई जगह इलाज कराया। शुक्रवार की सुबह तेज बुखार होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ताजा भोजन करें, स्वच्छता अपनाएं। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर डाॅक्टर को दिखाएं।