{"_id":"6adf9c3d8904aa8b870f100f","slug":"increased-demand-for-everything-from-sarees-to-gararas-and-shararas-for-karwa-chauth-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-130007-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: करवाचौथ पर साड़ियों से लेकर गरारे-शरारे की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: करवाचौथ पर साड़ियों से लेकर गरारे-शरारे की बढ़ी मांग
विज्ञापन
महोबा। करवाचौथ पर्व 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। त्योहार में तीन दिन शेष होने से बाजार में राैनक दिखने लगी है। पारंपरिक साड़ियों और आभूषणों के साथ नए डिजाइन के कपड़े महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं।
शहर के मुख्य बाजार में शाम से रात तक ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। साड़ी विक्रेता शिवा पुरवार और नमन ने बताया कि जयपुरी, सिल्क, बनारसी सिल्क, फैंसी शिफॉन और क्रंची शिफॉन की साड़ियां पसंद की जा रही हैं। प्रिंट वाले क्रेप कपड़े की भी मांग है। महिलाएं गरारे-शरारे, स्कर्ट-कुर्ती और डिवाइडर कुर्ती के संयोजन को भी पसंद कर रही हैं। वे अपनी पसंद और बजट के अनुसार परिधान चुन रही हैं।
पुराने प्राइवेट मार्ग और मोहल्ला पठनऊपुरा स्थित चूड़ियों की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। चूड़ी विक्रेता साजदा, चंदा और हरकुंवर ने ग्राहकों की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद जताई। वहीं आल्हा चौक, ऊदल चौक, गांधीनगर और महेश्वरी माता मंदिर के ब्यूटी पार्लरों में भी रौनक है। महिलाएं मेहंदी और मेकअप के लिए पहुंच रही हैं। संचालक अर्चना और कुमकुम ने बताया कि करवाचौथ करीब आने पर पार्लरों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। बाजार में करवा, कलश, पूजा थाली, माता की तस्वीर और चुनरी की खरीदारी भी शुरू हो गई है।