फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The Bundelas performed a circumambulation of Gorakhgiri.

Mahoba News: बुंदेलों ने लगाई गोरखगिरि की परिक्रमा

Tue, 27 Oct 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The Bundelas performed a circumambulation of Gorakhgiri.
महोबा। गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि ऐतिहासिक गोरखगिरि की परिक्रमा आश्विन पूर्णिमा पर बुंदेलों ने श्रद्धा, भक्ति और रामधुन के साथ लगाई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। परिक्रमा शिवतांडव मंदिर से शुरू हुई जो पठवा स्थित बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, कबीर आश्रम, छोटी चंद्रिका मंदिर होते हुए गुजरी। परिक्रमा समिति के प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि वनवास काल के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता ने इस पर्वत पर कुछ समय बिताया था। यहां स्थित सीता रसोई और रामकुंड इसके प्रमाण हैं। यही वजह है कि यह पर्वत चित्रकूट के कामतानाथ की भांति पुण्य फलदायी माना जाता है। यहां पर हरीशंकर नायक, राकेश चौरसिया, मुन्ना अनुरागी, परशुराम, विनोद, चंद्रभान श्रीवास, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed