{"_id":"6adfa233af1137004e033284","slug":"rps-avengers-clinch-the-trophy-in-cricket-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130028-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: क्रिकेट में आरपीएस एवेंजर्स ने ट्राॅफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: क्रिकेट में आरपीएस एवेंजर्स ने ट्राॅफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
महोबा। मां माया कप सीजन-2 के फाइनल मुकाबले में आरपीएस एवेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया। रोमांचक मुकाबले में टीम ने एडीएम स्पोर्ट्स को 11 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
शहर के राठ रोड स्थित खेल मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरपीएस एवेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निधार्रित 10 ओवर में चार विकेट पर 129 रन बनाए। टीम की ओर से जयहिंद ने महज 19 गेंदों पर 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके योगदान से टीम मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडीएम स्पोर्ट्स महोबा की टीम ने भी जीत के लिए पूरा जोर लगाया।
कप्तान नसीम ने 18 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया लेकिन टीम निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। समापन पर ऋतुराज सिंह, मनु गुप्ता, वियोगी शाश्वत, विपिन सिंह, विपिन समाधिया, ऋतुराज गुप्ता, पौरुष मिश्रा, रामजी गुप्ता व आयोजक रिपुदमन सिंह ने विजेता और उप विजेता ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।