फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Incidents of farmer suicides increased in BJP government: State President

भाजपा सरकार में किसानों की आत्महत्याएं की घटनाएं बढ़ी- प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 02 Mar 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Incidents of farmer suicides increased in BJP government: State President
कुलपहाड़ (महोबा)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कांग्रेस के आंदोलन को मजबूती देने के लिए गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं करके किसानों व ग्रामीणों को जागरुक कर रहे हैं। बोले कि मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर धोखा दिया है, जिससे किसानों की आत्महत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने नुक्कड़ सभा में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान हर साल कर्ज में डूबता जा रहा है। किसानों की जमीनें बिक रहीं हैं। आय न बढ़ने के कारण कर्ज से परेशान किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने किसानों का न तो कर्ज माफ किया और न ही उनकी आय दोगुनी की। उल्टा सब अन्ना पशुओं से परेशान हैं। पूर्व राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चौधरी ध्रूराम ने कहा कि गोशाला निर्माण के नाम पर रस्म अदायगी की गई है। इससे अन्ना मवेशी खेेतों के आसपास घूम रहे हैं, जो गोशालाएं बनाई गई हैं। उनमें अन्ना पशुओं की देखभाल, भोजन और पानी कराने के लिए किसी की नियुक्ति नहीं की गई। इससे आएदिन गोशालाओं में गायों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं का समर्थन मूल्य 3,200 रुपये होना चाहिए। साथ ही, किसानों का बिजली बिल आधा किया जाए और उनका कर्ज माफ हो, तभी किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव राकेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष तुलसीदास राजपूत, पीसीसी सदस्य खेमचंद्र अहिरवार, शहंशाह अली ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed