{"_id":"6a5bbe68ab611a50d50fc339","slug":"inauguration-of-the-digital-board-at-the-school-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127192-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: विद्यालय में डिजिटल बोर्ड का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: विद्यालय में डिजिटल बोर्ड का लोकार्पण
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी में शनिवार को डिजिटल बोर्ड का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने डिजिटल बोर्ड का लोकार्पण करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से ग्रामीण और कस्बा क्षेत्र के बच्चों को वैश्विक स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की। प्रबंधक रमेश चंद्र दीक्षित ने कहा कि हमारा संकल्प बच्चों को आधुनिकतम संसाधनों के साथ श्रेष्ठ संस्कार देना है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष चतुर सिंह, प्रधानाचार्य नवीन कुमार अवस्थी, आलोक, जयकरण मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
सौ रोगों की एक दवाई, रखो साफ-सफाई
महोबकंठ (महोबा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआ में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। शिक्षिका डॉ. सुनैना ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में स्वच्छता का होना बहुत जरूरी है। हमारा घर, विद्यालय व आसपास का परिवेश साफ-सुथरा होना चाहिए। परिवेश साफ-सुथरा होने से हम गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचेंगे और स्वस्थ रहेंगे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सौ रोगों की एक दवाई, रखो स्वच्छता साफ-सफाई का नारा बुलंद किया। बाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी हुई। प्रवक्ता शिखा राणा ने विभिन्न यातायात संकेतों, नियमों व वाहन चलाने से संबंधित विभिन्न सावधानियों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य भानुप्रताप, प्रवक्ता उषा देवी सरोज, पूनम यादव, ज्योति राजपूत आदि मौजूद रहे। (संवाद)