फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Inauguration and foundation stone laying of nine projects worth Rs 3,500 crore today

Mahoba News: 3,500 करोड़ की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास आज

Sun, 12 Mar 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 12 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying of nine projects worth Rs 3,500 crore today
महोबा। केंद्री सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को कैमाहा से कबरई तक फोरलेन का शिलान्यास होगा। केंद्रीय मंत्री बुंदेलखंड को कई परियोजनाओं की सौगात देगें। इसमें महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा आदि जिलों में सड़कों से संबंधित होने वाले काम शामिल हैं। इस दौरान 3,500 करोड़ से अधिक के निवेश से नौ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री सोमवार की शाम चार बजे शहर के मोदी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनका यहां शाम 5.30 बजे तक का कार्यक्रम निर्धारित है। यहां सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ जनसभा भी होगी। कार्यक्रम को लेकर विशाल पंडाल की व्यवस्था की गई है। यहां लोगों के बैठने के लिए करीब 12 हजार कुर्सियां डाली जाएंगी। महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा समेत विभिन्न जिलों से लोगों को लाने के लिए 400 बसों की व्यवस्था की गई है। यहां करीब डेढ़ हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महोबा। कानपुर-सागर फोरलेन महोबा शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए कई मायने में बेहतर साबित होगा। शहर से गुजरे कानपुर-सागर नेशनल हाईवे के किनारे आबादी बढ़ गई है। सड़क पर लोड ज्यादा रहता है। ऐसे में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। एनएचएआई ने प्रस्तावित फोरलेन का जो नक्शा तैयार किया है उसके अनुसार फोरलेन शहर के बाहर से निकलेगा। इसे लिंक रोड के तौर पर भी जाना जाएगा। शहर की सीमा के निकट स्थित कई गांवों से होकर यह फोरलेन गुजरेगा। महोबा जिले में कैमाहा, श्रीनगर, सिजहरी, चांदो, नथुपुरा, बिलवई, किड़ारी, बरीपुरा, बघवा, किड़ारी, मोचीपुरा व तेलीपहाड़ी से होकर यह फोरलेन गुजरेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा। केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। चित्रकूट व बांदा की तरफ से आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें कानपुर की तरफ जाना है, उन वाहनों को बांदा जिले के थाना मटौंध के पास से हमीरपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। छतरपुर व झांसी की तरफ जाने वाले वाहन शहर महोबा के हमीरपुर चुंगी से डायवर्जन करके परमानंद तिराहा, झलकारी बाई तिराहा, राठ चुंगी होते हुए कुलपहाड़ की तरफ जाएंगे। छतरपुर की तरफ जाने वाले वाहन राठ चुंगी से कुलपहाड़ रोड पर पवा चौराहा से डायवर्जन करके श्रीनगर होते हुए छतरपुर जा सकेंगे। चरखारी की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें चित्रकूट, बांदा की ओर जाना है। वे बाईपास से हमीरपुर चुंगी होते हुए चित्रकूट व बांदा जा सकेंगे। जिन वाहनों को छतरपुर की तरफ जाना है वे वाहन झलकारी बाई तिराहा, राठ चुंगी होते हुए पवा चौराहा से श्रीनगर होते हुए छतरपुर की तरफ जा सकेगें। कुलपहाड़ रोड झांसी की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें बांदा, चित्रकूट की तरफ जाना है वे रामनगर तिराहे राठ चुंगी, झलकारी बाई तिराहा व परमानन्द तिराहे से हमीरपुर चुंगी होते हुए निकलेंगे। जिन वाहनों को महोबा आना है वे वाहन बाईपास का प्रयोग करके परमानंद तिराहे तक जा सकेंगे। मरीजों के आवागमन पर रूट डायवर्जन प्रभावी नहीं होगा। (संवाद)
महोबा। सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार को डीआईजी विपिन कुमार मिश्र व एसपी अपर्णा गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चार एएसपी, 14 सीओ, 57 निरीक्षक, 92 उपनिरीक्षक, 825 मुख्य आरक्षी व आरक्षी और 157 महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही ढाई कंपनी पीएसी भी तैनात किया गया है। सुरक्षा को अचूक बनाए रखने के लिए सादे कपड़ों (एलआईयू) में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा विभिन्न परिस्थितियों के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। जो अलर्ट मोड में रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान अग्नि सुरक्षा से बचाव के लिए उच्च क्षमता वाले फायर टेंडर को अलर्ट मोड में रखा जाएगा। यातायात व्यवस्था के लिए आयोजन स्थल के आसपास रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात व्यवस्था में 45 यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अलग-अलग प्वाइंटों पर लगाई गई है। ब्रीफिंग के दौरान डीआईजी व एसपी ने पुलिस कर्मियों को उनके ड्यूटी प्वाइंट्स व उन प्वाइंट्स की संवेदनशीलता के विषय में आवश्यक जानकारियां प्रदान कर ब्रीफ किया। कहा कि सभी सतर्क रहें, अवांछनीय गतिविधि वाला कोई भी व्यक्ति बचना नहीं चाहिए। विभिन्न परीक्षण के बाद ही संतुष्ट होने पर प्रवेश की अनुमति दी जाए। सभी अधिकारी व कर्मचारी एक-दूसरे से समन्वय बना के रखें, जो भी कमियां मिलें उनसे उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। (संवाद)
महोबा। शहर की गलियों व सड़कों का साफ रखने के लिए पालिका का सफाई अमला जुटा रहा। सुबह के समय सफाई कर्मचारी अन्ना मवेशियों को पकड़ कर मामना स्थित गोशाला ले गए। इसके बाद शहर में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई नायकों की देखरेख में सफाई कर्मचारियों ने कानपुर-सागर हाईवे समेत शहर की गलियों व सड़कों में सफाई अभियान चलाया। (संवाद)
महोबा। कभी पिछड़े क्षेत्र में शुमार किए जाने वाला बुंदेलखंड अब बेहतर यातायात की नई इबारत लिखने वाला है। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुंदेलखंड पर खासे मेहरबान हैं। पिछले छह सालों में उन्होंने बुंदेलखंड को कई सड़कों की सौगात दी है। उन्होंने वर्ष 2017 में छतरपुर जिले के नौगांव कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में झांसी-खजुराहो फोरलेन का शिलान्यास किया था। झांसी-खजुराहो फोरलेन का लाभ यूपी व एमपी के भूभाग वाले बुंदेलखंड के लोगों को मिल रहा है। डेढ़ माह पहले भी उन्होंने ओरछा में आयोजित कार्यक्रम में बुंदेलखंड को कई सड़कों की सौगात दी थी। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को महोबा जिलावासियों को कानपुर-सागर फोरलेन की सौगात देने जा रहे हैं। (संवाद)
महोबा। कानपुर-सागर फोरलेन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। एनएचएआई के अफसरों ने जिले में डेरा जमा लिया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसका शिलान्यास करेंगे। हालांकि, कानपुर-सागर फोरलेन पर वाहनों के साथ फर्राटा भरने के लिए जिले वासियों को तीन साल का इंतजार करना होगा। एनएचएआई ने कानपुर-सागर फोरलेन का काम पूरा होने की डेटलाइन वर्ष 2026 निर्धारित की है। सागर से लेकर कानपुर तक फोरलेन निर्माण के साथ ही यहां विभिन्न स्थानों पर छह लेन के हिसाब से पुल बनाए जाने है। ताकि भविष्य में यह फोरलेन को छह लेन में तब्दील किया जाए तो किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हों।

महोबा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महोबा कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। यातायात व्यवस्था निर्बाध बनाए रखने के लिए यातायात से जुड़े सिपाही व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के लिए जुटे रहे। इस दौरान शहर में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए। जिसमें यह संदेश दिया गया कि सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग न की जाए। अन्यथा वाहन का चालान करने के साथ ही वाहन स्वामी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed