{"_id":"6954198e3a9a1083cf0a13a1","slug":"in-the-case-of-the-young-mans-death-a-murder-case-has-been-registered-against-his-wife-and-her-lover-mahoba-news-c-225-1-mah1002-121095-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवक की मौत के मामले में पत्नी व प्रेमी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवक की मौत के मामले में पत्नी व प्रेमी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Tue, 30 Dec 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के मोहल्ला शास्त्रीनगर में 19 दिन पहले पहाड़ पर मिले युवक के क्षत-विक्षत शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के बेटे ने मां और उसके प्रेमी पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
कबरई थाना क्षेत्र के एक पहाड़ पर 11 दिसंबर को शास्त्रीनगर में रहने वाले श्यामसुंदर सैनी का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इसी बीच मंगलवार को मृतक श्यामसुंदर के बेटे कृष्णकांत (19), बालकृष्ण (17) और बेटी पूजा (15) मोहल्ले के कई लोगों और रिश्तेदारों के साथ थाना कबरई पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बांदा-जसपुरा के गौरीकला गांव निवासी सुजीत कुमार उर्फ लालू सैनी पिछले एक वर्ष से उनके घर में रहता था। वह रिश्ते में मृतक श्यामसुंदर का भांजा है। इसी दौरान उनकी मां गोमती से सुजीत का प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता था।
बच्चों ने बताया कि पिता की हत्या के बाद घर में खून से सना लोहे का पाइप और हंसिया रखा मिला था। इसलिए उन्हें संदेह हुआ और जब गहनता से पूछताछ की तो मां गोमती ने लालू के साथ मिलकर पिता श्यामसुंदर की हत्या की बात कबूल की थी। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बेटे कृष्णकांत की तहरीर पर आरोपी मृतक की पत्नी गोमती और उसके प्रेमी सुजीत कुमार उर्फ लालू सैनी के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।