फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In rural areas, Durga idols were immersed with moist eyes.

Mahoba News: ग्रामीण क्षेत्रों में नम आंखों से दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विजर्सन

Thu, 02 Oct 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 02 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
In rural areas, Durga idols were immersed with moist eyes.
बेलाताल (महोबा)। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों की आंखे नम हो गईं। शहर व कुछ कस्बों में बृहस्पतिवार को दशहरा के दिन प्रतिमाओं का विजर्सन किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर में 20 से अधिक स्थानों पर नवरात्र के पहले दिन पंडालोंं में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा अबीर गुलाल उड़ाते चलते रहे। एतिहासिक बेलासागर तालाब में पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्त मां के जयकारे लगाते रहे। अन्य कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रोंं में दशहरा के दिन प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से तालाब में पुलिस बल के साथ गोताखोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
शहर में आज होगा विसर्जन, डायवर्ट रहेगा रूट
महोबा। शहर में 150 से अधिक दुर्गा पंडालोंं में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार को ऐतिहासिह कीरत सागर तालाब में होगा। पुलिस बल के साथ नाविकों की तैनाती की गई है। शहर में आल्हा चौक से कीरत सागर तक विशाल विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। इसको लेकर रूट डायवर्ट रहेगा। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि चार पहिया और बड़े वाहन चरखारी बाईपास मार्ग से गुजरेंगे। चौराहों व विसर्जन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed