फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In cricket, the Forest Department and Deepesh Club won their respective matches.

Mahoba News: क्रिकेट में वन विभाग और दीपेश क्लब ने जीते मुकाबले

Sat, 27 Dec 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 27 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
In cricket, the Forest Department and Deepesh Club won their respective matches.
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के कुरेले मैदान में चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। जिसमें वन विभाग व दीपेश क्लब ने जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पहला मुकाबला वन विभाग और समाजसेवी क्लब के बीच हुआ। जिसमें वन विभाग क्लब ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट खोकर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समाज सेवी क्लब 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी। इससे वन विभाग क्लब ने 34 रनों से मैच जीता। दूसरा मुकाबला दीपेश क्लब व जेआरपीएस क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें दीपेश क्लब ने टाॅस जीता और 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 105 रन बनाए। जवाब में जेआरपीएस क्लब ने शानदार शुरूआत की। बीच के ओवरों में बल्लेबाजों ने धीमी गति से रन बनाए। अंतिम ओवर में 12 रनों की जरुरत थी लेकिन टीम नौ रन ही बना सकी। इससे दीपेश क्लब ने तीन रनों से जीत दर्ज की। मैच में अंपायर की भूमिका मो. माजिद ने निभाई जबकि धर्मेंद्र प्रजापति कमेंटेटर व रूपेश स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed