{"_id":"6ae38119093dfcbaed093208","slug":"in-bundelkhand-wheat-yield-will-be-determined-by-the-nature-of-the-soil-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130124-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बुंदेलखंड में मिट्टी के मिजाज से तय होगी गेहूं की पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बुंदेलखंड में मिट्टी के मिजाज से तय होगी गेहूं की पैदावार
विज्ञापन
महोबा। गेहूं की बेहतर पैदावार के लिए सिर्फ उन्नत बीज बोना ही काफी नहीं है बल्कि खेत की मिट्टी की प्रकृति को समझना भी जरूरी है। मिट्टी की जलधारण क्षमता, बोआई का समय और सिंचाई का सही प्रबंधन फसल के उत्पादन पर सीधा असर डालते हैं। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार राय व डॉ. योगेश्वर सिंह ने बुंदेलखंड के किसानों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप गेहूं की खेती करने की सलाह दी है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि बुंदेलखंड में मार, काबर, पड़वा और राकड़ जैसी मिट्टियां पाई जाती हैं। इनकी बनावट व नमी रोकने की क्षमता अलग-अलग होती है। ऐसे में सभी खेतों में एक जैसी कृषि पद्धति अपनाने के बजाय मिट्टी के अनुरूप खेत की तैयारी, खाद और सिंचाई का प्रबंधन करना चाहिए। मिट्टी की वास्तविक उर्वरता जानने के लिए परीक्षण कराना भी जरूरी है। गेहूं की खेती में समय का विशेष महत्व है। वैज्ञानिकों ने सिंचित क्षेत्रों में माह नवंबर के प्रथम पखवाड़े तक बोआई करने को लाभकारी बताया है। देर से बोआई होने पर तापमान बढ़ने के कारण दाने भरने की अवधि घट सकती है, जिससे पैदावार प्रभावित होती है। किसानों को खेत तैयार रखने व प्रमाणित बीज का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
इन उन्नत किस्मों पर भी ध्यान
वैज्ञानिकों ने गेहूं की उन्नत किस्मों में एचआई-1,544, एचआई-1,605, डीबीडब्ल्यू-187, डीबीडब्ल्यू-303, डीबीडब्ल्यू-327 और एचडी-2,932 के नाम सुझाए हैं। हालांकि, किस्म का चयन बोआई के समय, मिट्टी की प्रकृति व सिंचाई की उपलब्धता के आधार पर स्थानीय कृषि अनुशंसाओं के अनुरूप करना चाहिए।