फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Immersion of Ganesha idols with moist eyes with devotion, devotion

श्रृद्घा, भक्ति के साथ नम आंखों से गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Fri, 13 Sep 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Immersion of Ganesha idols with moist eyes with devotion, devotion
कुलपहाड़ में विसर्जन के दौरान शामिल महिलाएं - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़/कबरई। गणेश चतुर्थी पर्व पर जिले में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजमान गणपति प्रतिमाओं का गुरुवार का नम आंखों से विसर्जन किया गया। श्रृद्घा, भक्ति के साथ विसर्जन में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। गणपति बप्पा अगले जनम तू जल्दी आना... देवा श्री गणेशा... जैसे गीतों पर भक्त नाचते झूमते रहे।
विज्ञापन

शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। शहर की प्रतिमाओं को सातवें दिन कीरत सागर में विसर्जित किया गया था लेकिन कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश उत्सव के दसवें दिन गुरुवार को प्रतिमाओं का श्रद्धा भक्ति के साथ विसर्जन किया गया। कस्बा कुलपहाड़ में रामलीला मैदान में नगर व्यापार मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। विसर्जन जुलूस में हाथी घोड़ा बैंडबाजे के साथ बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। विसर्जन जुलूस मुख्य बाजार, गोंदी चौराहा, बस स्टैंड, स्टेट बैंक होते हुए बड़े तालाब पहुंची। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन किया गया। सुंगिरा में भी गणेश प्रतिमा विसर्जित की गई। इस दौरान अमित प्रताप सिंह, सुशील गोयल, संतू अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, ब्रजेंद्र द्विवेदी, संतोष चतुर्वेदी सहित तमाम भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन

कबरई प्रतिनिधि के अनुसार गणेश प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम के साथ हुआ। विसर्जन जुलूस में भक्त गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते रहे। गणेश प्रतिमाओं का मेन बाजार से चंद्रावल रोड व शहीद बालेंद्र तिराहे होते हुए कबरई बांध ले जाया गया। इस मौके पर शांतनु, मयंक गुप्ता, हिमांशु, अमित तिवारी, अनूप सिंह, शेखर नामदेव, सत्तू महाराज, अनुज त्रिपाठी, पिंटू पाठक, अंबुज त्रिपाठी, शिवम पाठक, मनीष त्रिपाठी सहित तमाम भक्त मौजूद रहे। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मोहल्ला भैरवगंज में स्थापित गणेश प्रतिमा का गाजेबाजे के साथ नदी में विसर्जन किया गया। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के ड्योढ़ी गेट, कजियाना व बीपार्क में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रायनपुर तालाब में किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed