फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If the wife did not come from her maternal home, the husband hanged himself

Mahoba News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 09 Jun 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
If the wife did not come from her maternal home, the husband hanged himself
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ढिकवाहा गांव में पत्नी के मायके से न आने से आहत पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव खेत की मेड़ पर लगे पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। ढिकवाहा निवासी श्रीपत पाल (33) अपनी पत्नी मालती व चार बच्चों के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले वह परिवार समेत घर वापस लौटा था। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर पत्नी चार जून को मायके छतरपुर चली गई थी। गुरुवार को श्रीपत पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल गया लेकिन पत्नी मायके से नहीं आई। जिससे पति नाराज होकर घर वापस लौट आया। देर शाम वह खेतों की ओर निकल गया और पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो युवक का फंदे पर लटकता शव देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के भाई घनश्याम का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने श्रीपत की पत्नी को नहीं भेजा। जिससे आहत होकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों व चार मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed