फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If the water did not come out of the well, then the woman farmer hanged herself.

कुएं में पानी न निकलने से आहत महिला किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 20 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
If the water did not come out of the well, then the woman farmer hanged herself.
मृतका उर्मिला की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। 30 हजार रुपये खर्च कर खेत में खुदवाए गए कुएं से पानी न निकलने से आहत महिला किसान ने शुक्रवार की रात खेत में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव निवासी महिला किसान उर्मिला राजपूत (60) के नाम 10 बीघा और उसके पति देवकी नंदन राजपूत के नाम दो बीघा भूमि है। खेती किसानी कर देवकी नंदन परिवार का भरण पोषण करते है। परिजनों ने बताया कि दस दिन पहले उर्मिला ने 30 हजार रुपये खर्च कर खेत में कुआं खुदवाया था, लेकिन मशक्कत के बाद भी कुएं से पानी नहीं निकला, जिससे वह परेशान थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात दंपती खेत पर झोपड़ी में सो गए। शनिवार को सुबह पति ने पत्नी का पेड़ पर लटकता शव देखा तो होश उड़ गए। उर्मिला के बेटे धीरज राजपूत ने बताया कि मां ने खरीफ की फसल बेचकर कुआं खुदवाया था। कुएं से पानी नहीं निकलने से मां परेशान थी और इसी के चलते आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed