{"_id":"68c860ac938476b8c203d8c4","slug":"if-coaching-institutes-are-found-operating-without-registration-action-will-be-taken-mahoba-news-c-225-1-mah1001-118037-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिना पंजीयन संचालित मिलीं कोचिंग तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिना पंजीयन संचालित मिलीं कोचिंग तो होगी कार्रवाई
Tue, 16 Sep 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
महोबा। मानकविहीन व बिना पंजीयन कोचिंग संस्थान संचालित करने वालों की अब खैर नहीं है। डीआईओएस के नेतृत्व में अभियान चलाकार कोचिंगों की जांच की जाएगी। यदि कोई कोचिंग बिना पंजीयन के संचालित मिली तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 25 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
जिले में बिना पंजीकृत कोचिंगों की भरमार है। अधिकांश कोचिंग संचालक मानकों को दरकिनार कर कोचिंगों का संचालन कर रहे हैं। कई कोचिंग संचालक तो ऐसे हैं, जिन्होंने पंजीयन कम छात्र संख्या का करा रखा लेकिन उनकी कोचिंगों की छात्रों की बेहिसाब भीड़ रहती है। डीआईओएस कार्यालय को इसकी लगातार शिकायतें मिल रहीं है। जिले भर में कुल 23 कोचिंगों का पंजीयन है जबकि शहर में ही इससे ज्यादा कोचिंगों का संचालन हो रहा है। ऐसे में अब विभाग की ओर से अभियान चलाकर कोचिंगों की जांच कराई जाएगी। डीआईओएस प्रेमचंद का कहना है कि कोचिंग संचालकों को अनिवार्य पंजीयन कराने व सभी मानक पूरे करना चाहिए। यदि जांच के दौरान कोई कोचिंग बिना पंजीयन संचालित होते मिली तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।