फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Humidity rises alongside intense heat; temperature reaches 36 degrees

Mahoba News: तेज धूप के साथ बढ़ी उमस, 36 डिग्री पहुंचा तापमान

Mon, 05 Oct 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Humidity rises alongside intense heat; temperature reaches 36 degrees
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर धूप एक बार फिर चटख होने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप के साथ उमस से लोग पसीना-पसीना होते रहे। हालांकि, मौसम के जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। जनपद में बारिश का सिलसिला थमने से अब मौसम साफ हो गया है। रविवार को सुबह से ही धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर के समय धूप और तेज हो गई। ऐसे में दिन में तेज धूप अब भी गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम के जानकारों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं, आर्द्रता 48 फीसदी व हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। रविवार को दिन और रात के तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि अगले दो दिन तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। पुरवा हवाओं के प्रभाव से बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। बादलों की मौजूदगी से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed