फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   HT line ash fall crop

एचटी लाइन गिरने से फसल हुई राख

Sun, 08 Mar 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sun, 08 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
HT line ash fall crop
विकास खंड चरखारी के ग्राम जरौली निवासी सुरेंद्र कुमार, इंद्रपाल और रामप्रकाश के ग्राम दमदमा मौजा में करीब 12 बीघा जमीन है, जहां पर किसानों ने इस साल मटर की फसल की बुवाई की थी। फसल पक कर तैयार हो चुकी थी। किसान रामप्रकाश का कहना है कि होली त्योहार के बाद फसल की कटाई करानी थी लेकिन रविवार को अचानक खेतों के ऊपर से निकली एचटी लाइन के तार टूट कर गिर जाने से 12 बीघा मटर की में आग लग गई ।  फसल में आग लगते ही किसानाें में खलबली मच गई। आनन फानन में किसानों ने बिजली विभाग को फोनकर लाइट बंद करा आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। इससे किसानों के परिवारों के सामने रोजी रोटी की समस्या आ गई हे। सूचना पर कानूनगो कपिल मुनि और लेखपाल महाराज सिंह ने खेतों में नुकसान हुई फसल का जायजा लिया। किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed