{"_id":"6a3ace2c33c542d2590feca5","slug":"hotel-operators-failing-to-respond-despite-notices-mahoba-news-c-225-1-mah1012-126436-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नोटिस के बाद भी जवाब नहीं दे रहे होटल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नोटिस के बाद भी जवाब नहीं दे रहे होटल संचालक
विज्ञापन
महोबा। शहर में बिना अग्नि सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे चार होटल संचालक अग्निशमन विभाग को नोटिस का जवाब नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं वह मानक का पालन भी नहीं कर रहे हैं। एसडीएम ने टीम के साथ मंगलवार को होटलों का निरीक्षण कर मानक पूरे न करने वाले संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एक पखवाड़ा पहले राजधानी दिल्ली के एक होटल में अग्निकांड की घटना के बाद महोबा में अग्निशमन विभाग की ओर से होटलों का निरीक्षण किया गया था। इसमें चार होटल संचालकों को मानक पूरे न करने पर नोटिस देकर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर जवाब देने को कहा गया था। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि यह संचालक जवाब नहीं दे रहे हैं जिनसे फिर से नोटिस देकर सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए कहा जाएगा। व्यवस्था न करने पर विधिक कानूनी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
लखनऊ हादसे को लेकर मंगलवार को एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, सीओ रविकांत गोंड, अग्निशमन अधिकारी महेंद्र सिंह व कोतवाल मनीष पांडेय ने रामकथा मार्ग पर बने दो होटलों की जांच की। इस दौरान एक होटल में कोई सुरक्षा उपकरण नहीं मिले। जिस पर एसडीएम ने चेतावनी देकर मानक पूरे करने को कहा। मानक पूरे न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।