{"_id":"54d4782937bac98961c35054d17deaef","slug":"hone-of-the-hidden-properties-of-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के अंदर छिपे गुणों का निखारें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के अंदर छिपे गुणों का निखारें
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
महोबा। अरुणोदय संस्थान के तत्वावधान में जैतपुर गांव के पचारा के डिगारी आश्रम में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के गुणों को विकसित करने व उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु बाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक दर्जन गांवों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम रजौरी के प्रधान रामफल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने कहा कि बचपन जीवन का महत्वपूर्ण समय होता है। अभिभावकों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देनी चाहिए। परियोजना समयंवयक शिप्रा ने कहा कि बच्चें एक बगीचे के जैसे है, सही लालन पालन से बच्चों का मनोभाव बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के गुणों को विकसित करने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को मंच प्रदान करने एवं उनके गुणों को पल्लवित व विकसित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने शिक्षा, अनुशासन, कन्या भूण हत्या, दहेज प्रथा, अंधविश्वास, लोक नृत्य, जैविक खाद आदि विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र के एक दर्जन गांव के 400 बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आरती, रेखा, राजेंद्र, स्नेहलता, शीतल, जावेद और ग्रामीण व बच्चें मौजूद रहे।