फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Holika Dahan at 102 places in the city

शहर में 102 स्थानों पर होगा होलिकादहन

Sat, 12 Mar 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan at 102 places in the city
महोबा। इस बार शहर में 102 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके लिए चिह्नित स्थानों पर लोगों ने झाकड़ जमा किए हैं। हुड़दंग और अराजकता फैलाने पर कार्रवाई होगी। 17 मार्च को होली मनाने के चलते बाजार खरीदारों से गुलजार हैं। लोग रंग, गुलाल, खाद्य पदार्थों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में किसी भी नए स्थान पर होलिका दहन की अनुमति नहीं दी गई है। होली को लेकर बाजारों की रौनक लौट आई है। 17 मार्च को होलिका दहन होगा। 18 मार्च को होली खेली जाएगी। 19 मार्च को भाईदूज मनाई जाएगी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि होलिका दहन वाले स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। होली में हुड़दंग व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूलों में चला रंग, बच्चों ने की मस्ती
महोबा। शनिवार को स्कूलों में खूब रंग चला। विद्यालय से छुट्टी होते ही बच्चों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खूब मस्ती की। स्कूली बच्चों के चेहरा व ड्रेस विभिन्न रंगों में सराबोर दिखे। यही स्थिति ज्यादातर स्कूलों में रही। कुछ बच्चों ने कक्षाओं में तो कुछ बच्चों ने स्कूल के बाहर अपने मित्रों को अबीर गुलाल लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed