फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hole harvesting of the sesame crop by the spark of the hightation line

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से तिल की फसल जलकर राख

Sun, 14 Oct 2018 11:42 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sun, 14 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hole harvesting of the sesame crop by the spark of the hightation line
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से तिल की फसल जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा में सूखने के लिए छत पर रखी तिल की फसल में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक तिल की फसल पूरी जलकर राख हो चुकी थी। आग की धनक से छत पर भी दरारें आ गई।
विज्ञापन

ग्राम छिकहरा निवासी इंदल राजपूत ने आठ बीघा जमीन में तिल की फसल बोई थी। फसल काटने के बाद छत पर पूरी फसल सूखने के लिए रख दी गई। फसल पूरी तरह सूख पाती। इससे पहले ही रविवार को छत के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन के तारों से स्पार्किंग होने से गिरी आग की चिंगारी तिल की फसल पर गिरी, जिससे तिल की फसल में आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीण दौड़ पड़े। हैंडपंपों और कुओं से पानी लाकर लोग आग बुझाने में जुट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तबतक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी।   घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने जायजा लिया और फसल नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी। पीड़ित इंदल राजपूत ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को छत के ऊपर से निकले तारों को हटाने के लिए शिकायती पत्र दिए गए लेकिन आजतक विभाग ने हाईटेंशन लाइन के तार नहीं हटाए। जिससे यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed