फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   hinsa ka datker kare mukabla

जवानों ने ली आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ

Fri, 21 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hinsa ka datker kare mukabla
महोबा। आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। पुलिस कार्यालय समेत सभी थानों व चौकियों में शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने कोरोना नियमों का पालन किया।
विज्ञापन

21 मई 1991 को भारत के प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की हत्या हुई थी। उनकी हत्या में पूरी तरह से आतंकवाद का हाथ था। यही वजह है कि उनकी हत्या के बाद से इस दिन को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम, सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने भी कोतवाली में शपथ दिलाई।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार सीओ उमेशचंद्र ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर जवानों को शपथ दिलाई कि वह राष्ट्रविरोधी किसी भी ताकतों को पनपने नहीं देंगे। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडे, एसआई मुबीन अली, अनूप पांडेय, नीलम यादव आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर श्रृद्घासुमन अर्पित किए। इसके बाद मरीजों सीएचसी में मरीजों को फल बांटे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, राहुल मिश्रा, खेमचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed