फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   High voltage line current due to fall in LT line

हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन में गिरने से दौड़ा हाईवोल्टेज करंट

Thu, 11 Jun 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
High voltage line current due to fall in LT line
पनवाड़ी (महोबा)। हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से बुधवार रात घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे कई घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। कूलर बंद करने के चक्कर में महिला झुलस कर गिर गई। बिजली बोर्डों में आग लग जाने से लोगों ने घरों से निकलकर जान बचाई। कुछ देर अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

मोहल्ला अग्निहोत्रीपुरा निवासी महिला बृजवती पत्नी अनिल सेन कूलर बंद करते समय करंट से झुलसकर बेेेहोश हो गई। तभी बेटी ने कपड़े से प्लग निकाल मां को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। हाई वोल्टेज आने के बाद प्रजापतिपुरा और अग्निहोत्रीपुरा समेत आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली न आने से कस्बे वासियों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

पनवाड़ी निवासी तुलसीदास प्रजापति के दो पंखे, टीवी और बल्ब फुंक गए। वीरेंद्र कौशिक के पंखे और कूलर फुंक गया। संतोष अग्निहोत्री का कूलर और पंखा जल गया। अनिल का कूलर और पंखा और मुन्ना की फ्रिज फुंक गई। ग्रामीणों ने बताया कि जेई देवकीनंदन को फोन लगाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। मोहल्लेवासियों के निवेदन पर रात 12 बजे आए बिजली कर्मचारियों ने लाइन काटी, तब लोग घरों में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed