फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   High school and intermediate examination forms will be filled by August 5

Mahoba News: पांच अगस्त तक भरे जाएंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा फार्म

Mon, 21 Jul 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 21 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate examination forms will be filled by August 5
हमीरपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के व्यक्तिगत व संस्थागत आवेदन फार्म पांच अगस्त तक भरे जाने हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रधानाचार्यों को 16 अगस्त तक छात्र-छात्राओं का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन


जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 160 के करीब राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटर की वर्ष 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक अपने आवेदन फार्म भर सकेंगे। डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर के संस्थागत छात्र निर्धारित तिथि तक ही आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों को विद्यालय शुल्क के अलावा 500.75 रुपये और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को 600.75 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी 706 रुपये व इंटरमीडिएट के 806 रुपये शुल्क जमा करेंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए प्रधानाचार्यों काे वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर शैक्षिक अर्हता के साक्ष्यों सहित परीक्षा शुल्क नकद जमा करना होगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed