फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   High pile and tree crisis crisis

मिट्टी के ऊंचे ढेर और पेड़ बने संकट मोचक

Thu, 30 Mar 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 30 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
High pile and tree crisis crisis
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोगियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंडरब्रिज की खोदी गई मिट्टी के ढेर और रेल लाइन के किनारे लगे पेड़ यात्रियों के लिए संकट मोचक साबित हुए। यात्री दुर्घटना स्थल के पास बने हनुमान मंदिर पर आस्था जता रहे है। संटिंग हुक से अलग होकर 20 फीट नीचे गिरी बोगियां पेड़ और मिट्टी के ऊंचे ढेरों में टिक गई। इससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन


लाड़पुर गांव के पास रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसी ब्रिज की निकली मिट्टी को रेलवे ट्रैक के किनारे ढेर लगाकर डाल दिया गया। रेल लाइन के किनारे पेड़ लगे है। जबलपुर से चलकर दिल्ली जा रही महाकौशल एक्सप्रेस जैसे ही लाड़पुर के पास अंडरब्रिज से गुजरी तभी पीछे के सात डिब्बे पटरी से उतर गए।  लेकिन पेड़ों और मिट्टी के ढेरों में टिक जाने से बड़ा हादसा टल गया। इससे लोग पेड़ों को संकट मोचक मान रहे है।
विज्ञापन


विनीत कुमार, मनोज, हरीदास आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। प्राचीन हनुमान मंदिर होने के चलते लोगों की आस्था जुड़ी है। वह बताते है कि इतने बड़े हादसे में किसी का भी हताहत न होना ईश्वरी चमत्कार है। एक बार 420 नंबर गेट पर ट्रैक्टर ट्रैक में फंस गया था। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी न निकलने से चालक व ग्रामीण घबरा गए थे। उसी समय अचानक ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन को देखते ही चालक घबरा गया उसी समय ट्रैक्टर एकाएक स्टार्ट होकर ट्रेन आने से चंद मिनट पहले ही निकल गया। उसके बाद ये दूसरा ईश्वरी चमत्कार है। इतना भीषण हादसा होने के बाद भी सभी यात्री सकुशल बच गए।


महाकौशल एक्सप्रेस के सात डिब्बे ट्रैक से नीचे उतरकर गिर गए। जबकि एक डिब्बा आगे के डिब्बों में लगा रहा और पटरी से उतरकर जमीन (स्लीपर) पर दौड़ता रहा। घटना स्थल से एक किमी आगे ट्रेन रुकने तक ट्रैक मेें बने स्लीपर पूरी तरह ध्वस्त हो गए। सीमेंट के बने स्लीपर ट्रेन के दौड़ने से टूट गए। जिन्हें पुलिस कर्मचारियों ने हटाकर नए स्लीपर बिछाए जाने का कार्य शुरू करा दिया है।



ट्रेन हादसे में जहां ग्रामीण राहत कार्य में जुटे रहे। वहीं, कुछ बदमाशों द्वारा यात्रियों का सामान चुरा लिया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने पुलिस कर्मचारियों की ट्रेन के चारों तरफ घेराबंदी कर ट्रेन के कब्जे में ले लिया। इससे लंबी यात्रा पर निकले तमाम यात्रियों का सामान सुरक्षित बच गया। पुलिस अधीक्षक ने यात्रियों का सामान निकलवाने के बाद पुलिस कस्टडी में रखा दिया। बाद में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद यात्रियों को सामान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed