{"_id":"62a23807ea5f291236214ce0","slug":"here-only-pits-are-pits-there-is-no-sign-of-the-road-mahoba-news-knp701525527","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो गड्ढे ही गड्ढे, सड़क का नामोनिशान ही नहीं में वर्जन लगाने का कष्ट करें।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तो गड्ढे ही गड्ढे, सड़क का नामोनिशान ही नहीं में वर्जन लगाने का कष्ट करें।
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थर मंडी से जुड़े कबरई-कुनहेटा व कबरई-खजुरिया पहरा मार्ग गड्ढे ही गड्ढे हैं। सड़क का नामोनिशान तक दिखाई नहीं देता है। इन मार्गों से दिन-रात ओवरलोड ट्रकों के निकलने से सड़के क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।
सड़कों के निर्माण को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन व आंदोलन हुए लेकिन आजतक सड़कें दुरुस्त नहीं कराईं गईं। खजुरिया-पहरा मार्ग की सड़क पर बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से महीनों छात्र-छात्राएं स्कूल पढ़ने के लिए कबरई नहीं आ पाते हैं। ग्रामीणों ने एक बार फिर बारिश से पहले सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की है। ताकि उन्हें गड्ढों से निजात मिल सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
कबरई-कुनहेटा मार्ग ग्योढ़ी तक जाता है। 30 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 12 से अधिक गांव के ग्रामीणों की आवाजाही है। जरूरत का सामान खरीदने के लिए ग्रामीण डग्गामार वाहनों से कबरई व महोबा आते हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दस साल पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन गंज मंडी, बघारी में क्रशर व पहाड़ों के लिए निकलने वाले ट्रकों की धमाचौकड़ी से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। एक वर्ष पहले ग्रामीणों के आंदोलन के बाद सीएचसी कबरई से पांच पहाड़ी मंदिर तक सड़क का निर्माण कराया गया था। शेष सड़क उखड़ी पड़ी है।
विज्ञापन
।
कबरई-खजुरिया पहरा मार्ग की आठ किमी लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील है। सड़क से डामरीकरण पूरी तरह गायब है। कई बार शिकायत के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। खजुरिया पहरा गांव के छात्र-छात्राएं कस्बा कबरई पढ़ने के लिए जाते हैं। बारिश के मौसम में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से बच्चे स्कूल जाना बंद कर देते हैं। कई बार स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क निर्माण को लेकर जाम लगाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिए लेकिन आज तक सड़क नहीं बन सकी।
कबरई-कुनहेटा मार्ग की पिछले माह निविदा लगाई गई थी। किसी ठेकेेदार ने टेंडर नहीं डाला। जिससे कार्य शुरू नहीं हो सका। दोबारा निविदा लगाई जा रही है। कबरई-खजुरिया पहरा मार्ग का मामला जांच में अटका है।
विपिन कुमार
अधिशासी अभियंता
लोक निर्माण विभाग, महोबा