{"_id":"6a04d0cb28831a42a40295e9","slug":"heatwaves-wreak-havoc-in-mahoba-with-the-maximum-temperature-reaching-44-degrees-mahoba-news-c-225-1-mah1001-125210-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महोबा में गर्मी ने किया बेहाल, 44 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महोबा में गर्मी ने किया बेहाल, 44 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर बुधवार की दोपहर प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शाम के समय बादल छाने व हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली।
बुधवार को सुबह से ही मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू किया। इस दौरान आसमान से आग बरसती रही। शाम के समय बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलीं। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं आर्द्रता 28 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा का कहना है कि मौसम एक बार फिर बदला है। आगामी एक-दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।