फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Heat wave increases the problem, mercury reaches 40 degrees

Mahoba News: लू के थपेड़ों ने बढ़ाई परेशानी, पारा 40 डिग्री

Fri, 03 May 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 03 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Heat wave increases the problem, mercury reaches 40 degrees
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर गर्मी का सितम जारी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से हीट वेब का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन तक तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में मई माह की शुरूआत के साथ ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग हीट वेब यानी गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 15 फीसदी व हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा रहीं।
विज्ञापन

दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से बाहर निकले। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि बुंदेलखंड में गर्मी का कुछ ज्यादा ही अहसास हो रहा है। अभी गर्मी और जोर पकड़ेगी। रविवार तक मौसम का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्यिसस तक जा सकता है। ऐसे में लोगों को हीट वेब के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed