फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health

डायरिया से तीन लोगों की मौत

Sun, 19 Jun 2022 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती बच्चे। - फोटो : MAHOBA
महोबा। डायरिया से बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 12 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वार्डों में भर्ती कराया गया है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से अस्पताल के बेड फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन

बूंदाबांदी होने से ठंडक और कुछ देर बाद ही तेज धूप निकलने से उल्टी, दस्त, बुखार व पेट दर्द के मरीज बढ़े हैं। इसलिए सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुट रही है। पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं लेने तक मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। ज्योरहा गांव निवासी ललता के दो वर्षीय पुत्र अनुराग की शुक्रवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बाजापुरा निवासी पाना (55) व चपका बिहार निवासी लवलेश की दो माह की पुत्री विनीता की उल्टी, दस्त व बुखार से जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल आने वाले मरीजों का प्राथमिकता से उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed