फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health

बरतें सावधानी, ये लू कर सकती है आपको बीमार

Sun, 24 Apr 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
health
महोबा। जिले में पिछले कई दिनों से तेज धूप और लू का प्रकोप चल रहा है। धूप और लू की वजह से अप्रैल में पारा लगातार बढ़ा हुआ है। दिन चढ़ते ही लोगों को गर्मी सताने लगती है। गर्मी की वजह से लोग, उल्टी दस्त जैसी बीमारी से पीड़ित हो रहे है। इन दिनों जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज गर्मी की बजह से बीमार होकर आ रहे है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजारी जारी की है। डीएम मनोज कुमार ने लू से बचाव के लिए राहत एवं बचाव कार्य के लिए 13 अधिकारियों को नामित किया है। हीट वेव अलर्ट के बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। हीट वेव में क्या करें, क्या न करें के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। आंगनवाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों पर ग्लूकोज रखने, कामगारों के समय में परिवर्तन किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लू से बचाव के लिए हर वक्त सावधान रहें। ज्यादा समय घर पर ही रहें। अति आवश्यक कार्य होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें। जब भी घर से बाहर निकले तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर निकलें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें। खाली पेट रहने पर लू से पीड़ित होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। दिन में हर रोज 12 से 15 गिलास पानी पिएं। धूप से बचाव के लिए सूती कपड़े से शरीर व सिर ढककर रखें। तरल पेय पदार्थों का प्रयोग ज्यादा करें। लू के लक्षण नजर आने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed